फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl admit in aiims loses her kidney

शर्मसार AIIMS, सर्जरी के बहाने जानलेवा काम

Mon, 25 May 2015 06:39 PM IST
Updated Mon, 25 May 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
girl admit in aiims loses her kidney

दिल्ली के एम्स में साढ़े चार साल की एक बच्ची की किडनी गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची की एक किडनी खराब होने के चलते उसे ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


बच्ची के पिता ने हौजखास थाने में मामला दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार, एम्स ने भी पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना यूपी के बरेली स्थित सब्जीमंडी निवासी पवन कुमार की बेटी के साथ हुई है। पवन ने बताया कि नवंबर 2014 को उनकी बेटी के पेट में कुछ समस्या होने के कारण उसे महाराणा प्रताप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

किडनी में थी सूजन

girl admit in aiims loses her kidney

डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड करने पर बाई किडनी में कुछ समस्या बताते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया। एम्स के डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि किडनी में सूजन है।

यदि उसे नहीं निकलवाया गया तो ज्यादा परेशानी हो सकती है। उन्हें ऑपरेशन के लिए 11 मार्च का समय मिला।

एम्स में भर्ती के बाद 14 मार्च को सर्जरी कर बच्ची की किडनी निकाल दी गई। दो दिन आईसीयू में बच्ची को रखा गया तो उसे टॉयलेट करने में दिक्कत आने लगी।

निकाली गई थी एक किडनी, हुई दोनों गायब

girl admit in aiims loses her kidney

आखिर डॉक्टरों ने 17 मार्च को सीटी स्कैन किया तो पता चला कि बच्ची की दोनों किडनी ही गायब हैं। बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत डॉयलिसिस पर रखा गया और तभी से बच्ची वहीं पर है।

उधर, पवन ने 1 मई को हौजखास थाने में शिकायत देकर बच्ची की किडनी गायब होने की जांच की मांग की है।

एम्स निदेशक एमसी मिश्रा ने कहा कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। सूत्रों के अनुसार, एम्स ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed