फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gig workers and drivers protest in the capital

Delhi NCR News: राजधानी में गिग वर्कर्स और ड्राइवरों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
उचित वेतन, काम की सुनिश्चितता और ड्राइवर आयोग की मांग, मार्च 2026 में देशव्यापी महारैली का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। अमेजन इंडिया वर्कर्स यूनियन, गिग वर्कर्स एसोसिएशन और ऑल दिल्ली ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट यूनियन ने शुक्रवार को राजधानी में संयुक्त प्रदर्शन किया। इसमें ऑटो-टैक्सी ड्राइवर, अमेजन वेयरहाउस कर्मचारी और हजारों गिग वर्कर्स शामिल हुए। यूनियन के अध्यक्ष सुमेर अंबावता ने कहा कि सरकार ने टैक्सी और ऑटो चालकों की स्थिति खराब कर दी है। उन्होंने 22-23 मार्च 2026 को देशभर की बड़ी महारैली की घोषणा की।
अमेजन वेयरहाउस कर्मचारियों ने उचित वेतन, सोशल सिक्योरिटी, सुरक्षित कार्य वातावरण और तय कार्य-घंटों की मांग की। गिग वर्कर्स और टैक्सी-ऑटो चालकों ने ड्राइवर आयोग, काम की सुनिश्चितता, वेलफेयर बोर्ड, 30 लाख रुपये तक बीमा और शोषण रोकने की मांग रखी।
विज्ञापन

डिलीवरी वर्कर मोहित ने कहा कि सोशल सिक्योरिटी कोड में गिग वर्कर्स का जिक्र काफी नहीं है, उन्हें काम की सुरक्षा भी मिले। अमेजन इंडिया वर्कर्स यूनियन से जुड़े पवन ने कहा कि मौजूदा सैलरी बेहद कम है और मैनेजमेंट शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट में हेरफेर कर ग्रेच्युटी जैसे फायदे रोकता है। यूनियन और एसोसिएशन ने संयुक्त बयान में कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed