फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghulam ali agrees to do program in delhi in december

गुलाम अली ने स्वीकारा केजरीवाल का न्योता

Fri, 09 Oct 2015 12:14 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
ghulam ali agrees to do program in delhi in december

शिवसेना के विरोध के बाद अपना मुंबई और पुणे का कार्यक्रम रद्द करने वाले गायक गुलाम अली ने राजधानी में कार्यक्रम करने का दिल्ली सरकार का न्यौता स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवसेना ने ये धमकी दी थी कि वो गुलाम अली के मुंबई में होने वाले कार्यक्रम को नहीं होने देगी, जिसके बाद गायक ने जगजीत सिंह की याद में होने वाले अपने मुंबई और पुणे के कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


उनके कार्यक्रम रद्द करने के बाद बृहस्पतिवार को ही दिल्ली सरकार ने उन्हें दिल्ली आकर अपना कार्यक्रम करने का न्यौता दिया था। इसी संबंध में आज आप सरकार में संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा और सीएम केजरीवाल से मिले उनसे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में होगा कार्यक्रम

ghulam ali agrees to do program in delhi in december

गौरतलब है कि शुक्रवार को संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने पाकिस्तान के मशहूर गजल गायक गुलाम अली से मुलाकात की और दिल्ली में कार्यक्रम करने का न्यौता दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

इस मुलाकात के बाद ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर गुलाम अली को धन्यवाद देते हुए कहा कि, 'गुलाम अली साहब, हम आपके बहुत बड़े फैन हैं। अभी आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा।'

केजरीवाल ने आगे लिखा कि, 'आपका शुक्रिया कि आप दिल्ली में दिसंबर में प्रोग्राम करने के लिए तैयार हो गए।' गौरतलब है कि आज मायावती ने भी अपने भाषण में कहा है कि अगर वो सत्ता में आईं तो गुलाम अली को यूपी में कार्यक्रम के लिए जरूर बुलाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed