{"_id":"05affa692a1133f4909b0e3d9c911248","slug":"ghazibad-people-can-give-suggestion-for-smart-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: स्मार्ट सिटी के लिए आप भी दे सकते हैं सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: स्मार्ट सिटी के लिए आप भी दे सकते हैं सुझाव
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। बीते लगभग एक माह में शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जहां कुल 500 सुझाव आए थे वहीं अब मात्र तीन दिन में पांच गुना सुझाव आ गए हैं। लेकिन यह जागरूकता शहरवालों ने वेबसाइट बंद होने के दो दिन पहले दिखाई है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी का भविष्य तय करने में मंगलवार और बुधवार दो दिन खास भूमिका निभाएंगे। इन दो दिनों में जितने ज्यादा सुझाव नगर निगम को मिलेंगे, स्मार्ट सिटी में गाजियाबाद की दावेदारी उतनी ही मजबूत होगी।
विज्ञापन
वेबसाइट पर आनलाइन सुझाव पर मार्किंग में शहर के अंक भी बढ़ेंगे। दो दिन बाद यानी 25 नवंबर की शाम 5 बजे तक को केंद्र सरकार आनलाइन सुझाव लेने की प्रक्रिया बंद कर देगी।
विज्ञापन
इन सुझाव के आधार पर नगर निगम और कंसलटेंट एजेंसी डॉर्श कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार को देंगे।
दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ अरबन डेवलपमेंट ने लोगों की जरूरत के मुताबिक शहरों को स्मार्ट बनाने की मुहिम शुरू की थी। लोगों से उनकी समस्याएं और सुझाव जानने के लिए केंद्र सरकार ने आनलाइन कमेंट्स मांगे थे।
www.mygov.in वेबसाइट पर लोग अपना रजिस्ट्रेशन कर सुझाव दे रहे हैं। अंतिम चरण में सुझाव की संख्या तेजी से बढ़ी है। तीन दिन पहले तक जहां करीब 500 सुझाव मिले थे, वहीं सोमवार रात तक इनकी संख्या ढाई हजार से ज्यादा पहुंच गई।
अब दो दिन बाकी है। 25 नवंबर की शाम पांच बजे तक लोग सुझाव दे सकेंगे। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन दो दिनों में 10 हजार से ज्यादा सुझाव मिलने की उम्मीद है। इन सुझाव के आधार पर ही निगम और कंसलटेंट फर्म के अधिकारी स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार करेंगे।
ऐसे दें सुझाव
पब्लिक को हाउसिंग सोसायटियों में जाकर जागरूक किया गया। इसके बाद सुझाव आने की रफ्तार बढ़ी है। सोमवार रात तक 2500 से ज्यादा सुझाव आ गए थे। उम्मीद है कि इन दो दिनों में भी आनलाइन सुझाव की संख्या बढ़ेगी।
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लोगों ने भागीदारी शुरू कर दी है। इन सुझाव को भी स्मार्ट सिटी के चयन में आधार बनाया जाएगा। हर सुझाव पर स्मार्ट सिटी को प्वाइंट मिलेंगे। इन सुझावों के आधार पर बनने वाले स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा।
अब 10 दिसंबर तक बेहतर एससीपी (स्मार्ट सिटी प्रपोजल) तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। गाजियाबाद की ओर से स्मार्ट सिटी में मजबूत दावेदारी की जाएगी। - आरके मित्तल, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
www.mygov.in रजिस्ट्रेशन कराए और लॉगइन व पासवर्ड प्राप्त करें। इसके बाद डिस्कस आईकन पर क्लिक कर गाजियाबाद के आईकन पर क्लिक कर सुझाव दें। सीधे http://mygov.in/group-smart-city-ghaziabad/ पर क्लिक कर भी सुझाव दिए जा सकते हैं।