फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Zomato's delivery boy breaks young man's head

Ghaziabad News: जोमेटो के डिलीवरी बॉय ने फोड़ा युवक का सिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Zomato's delivery boy breaks young man's head
घायल रूपांश राहुल।
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवासी रूपांश राहुल ने जोमेटो डिलीवरी बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डिलीवरी बॉय एक ही पार्सल पर दो ऑर्डर का बिल लगाकर पहुंचा था। जब रूपांश ने इसका विरोध किया तो कहासुनी हो गई। पेमेंट रिफंड की बात कहकर जब वह वापस मुड़े तब डिलीवरी बॉय ने पीछे से उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके सिर में टांके आए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रूपांश राहुल ने बताया कि 22 जनवरी की रात करीब 12ः18 बजे उन्होंने जोमेटो से 500 व 338 रुपये में फास्ट फूड के दो ऑर्डर किए थे। कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय 338 रुपये वाला ऑर्डर लेकर पहुुंचा, जिस पर 500 रुपये के ऑर्डर का बिल भी लगा था। हालांकि पैकेट में दूसरे ऑर्डर का सामान नहीं था। इस पर उन्होंने डिलीवरी बॉय से इसके बारे में पूछताछ की तो वह भड़क उठा। देर रात उन्होंने पेमेंट रिफंड लेने की बात कहकर घर की तरफ रुख किया। आरोप है कि तभी पीछे से डिलीवरी बॉय ने उनके सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ देख सोसायटी के गार्ड ने परिवार वालों को बुलाया। परिजन उन्हें घायल अवस्था में लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे, जहां उनके सिर में 10 टांके लगाए गए। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग से डिलीवरी बॉय की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed