{"_id":"6a15fa0ef4c48c70a80fd6bf","slug":"youtuber-injured-by-key-during-overtaking-one-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19361-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ओवरटेक के दौरान यूट्यूबर को चाभी मारकर किया घायल, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ओवरटेक के दौरान यूट्यूबर को चाभी मारकर किया घायल, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
इंदिरापुरम। गाड़ी ओवरटेक करने के दौरान न्यायखंड एक निवासी यूट्यूबर रितिक भारद्वाज का बाइक सवार युवकों से झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने यूट्यूबर से कार की चाभी छीनी और उन्हीं के सिर में कई बार मारकर सिर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी न्यायखंड निवासी सुनील गोसाईं को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 24 मई की देर रात को हुई।
रितिक भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब 10ः30 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ अभयखंड जा रहे थे। उसी दौरान परशुराम चौक के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने गलत तरीके से ओवरटेक किया। हादसा होते होते बचा तो उन्होंने बाइक सवारों को टोक दिया। आरोप है कि युवकों ने बाइक रोकी और झगड़े पर आमादा हो गए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल और चाभी छीन लिए। आरोपी सुनील ने उनके सिर में चाभी से हमला कर सिर को लहूलुहान किया और भाग गए। दोस्तों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घायल रितिक यूट्यूबर हैं। उन पर हमला करने वाले एक आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।