{"_id":"69616201e8062687c80c2ee1","slug":"youths-in-a-car-accused-of-kidnapping-a-teenager-family-members-created-ruckus-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108245-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार सवार युवकों पर किशोरी को अगवा करने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार सवार युवकों पर किशोरी को अगवा करने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने कार सवार युवकों पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर मोदीनगर थाने पर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री ने कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। परिजनों ने बताया कि किशोरी बुधवार दोपहर खरीदारी के लिए बाजार गई थी मगर लौटी नहीं। परिजनों का कहना है कि कार सवार एक युवक और उसके साथियों द्वारा किशोरी को अगवा किया गया है। परिजनों ने हापुड़ निवासी युवक ऋषि और उसके दो साथियों पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को किशोरी के परिजन व ग्रामीण मोदीनगर थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए और किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा किया। एसएचओ ने किशोरी को शीघ्र बरामद करने का भरोसा देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए दो टीमें लगी हुई हैं।