फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth snatched money for drinking alcohol, attacked for protesting

Ghaziabad News: शराब पीने के लिए युवक से रुपये छीने, विरोध करने पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth snatched money for drinking alcohol, attacked for protesting
मोदीनगर। फफराना बस्ती में दबंगों ने शराब पीने के लिए कांवड़ मेला देखकर लौट रहे युवक से रुपये छीन लिए। युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक जान बचा कर घर पहुंचा तो आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और परिजनों को पीटा। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। फफराना बस्ती निवासी राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह कांवड़ मेला देखने गया था। रात करीब 10.30 बजे राहुल मेला देखकर घर लौट रहा था। राहुल का आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में चाऊमीन के ठेले के पास खड़े पांच से अधिक युवकों ने जबरन उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने राहुल से शराब पीने के लिए पैसे मांगे,राहुल ने इंकार किया तो आरोपियों ने उसकी जेब से 12 सौ रुपये छीन लिए। राहुल ने इसका विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। राहुल किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा तो आरोपी पीछा करते हुए वहां पहुंच गए और घर में घुसकर तोड़फोड़ की व राहुल को बुरी तरह पीटा। परिजनों ने बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। घटना की तहरीर और घायल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed