{"_id":"66755153face39d1f40424ec","slug":"youth-shot-dead-in-head-in-bulandshahr-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, शाम से लापता था लड़का, सड़क पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, शाम से लापता था लड़का, सड़क पर पड़ा मिला शव
Fri, 21 Jun 2024 03:39 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:39 PM IST
सार
पुलिस ने शव की शिनाख्त चांद खान के रूप में कर परिजनों को सूचना दी। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गुरुवार शाम से लापता था, शुक्रवार सुबह धकौली रोड पर लोगों ने उसका शव पड़ा हुआ देखा।
विज्ञापन
अगौता थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी 42 वर्षीय चांद खान वर्तमान में नगर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली रोड पर मदरसे के पास रहते थे। परिजनों ने बताया कि चांद गुरुवार शाम करीब सात बजे से घर से गायब थे। रात में परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नही चला था। शुक्रवार सुबह ढकौली रोड पर लोगों ने एक शव पड़ा देखा। जिसके माथे पर गोली का निशान था। पुलिस ने शव की शिनाख्त चांद खान के रूप में कर परिजनों को सूचना दी। अभी हत्या के कारणों का पता नही लग सका है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन