{"_id":"69ebcfe3693c837e9404f09b","slug":"youth-shoots-brother-with-pistol-after-being-denied-an-iphone-victim-dies-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18224-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भाई ने आईफोन नहीं दिलाया तो युवक ने तमंचा से गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भाई ने आईफोन नहीं दिलाया तो युवक ने तमंचा से गोली मारी, मौत
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के पावी सादकपुर निवासी सादीन (20) ने घर में ही तमंचा से सीने में गोली मार ली। दिल्ली स्थित निजी अस्पताल से गंगाराम अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामला 23 अप्रैल की देर रात का है। पुलिस की शुरुआती जांच में सादीन के भाई गुलफाम ने आईफोन न मिलने पर आत्महत्या करने की बात कही है। मौके से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात डायल 112 पर गोली चलने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। जांच करने पर पता चला कि गोली सादीन को लगी है। परिवार के लोग घायल को अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस दिल्ली स्थित अस्पतल पहुंची और गुलफाम से बातचीत की। गुलफाम ने पुलिस को बताया कि उनका भाई सादीन बड़े भाई से लगातार आईफोन की मांग कर रहा था। जबकि बड़े भाई ने बकरा ईद और उसके बाद बहन तबस्सुम की शादी के बाद आईफोन दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद सादीन आईफोन की मांग को लेकर जिद पर अड़ा था। 23 अप्रैल की रात उसने गुस्से में तमंचा से सीने के बाई तरफ कंधे के नीचे गोली मार ली। आनन फानन घायल को दिल्ली के निजी अस्पताल ले कर पहुंचे। वहां पर कुछ देर इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे सर गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुलफाम ने बताया कि वह मां बानो और पांच भाई व एक बहन साथ रहते हैं। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल फोन न मिलने से गुस्सा होने पर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। उसके पास तमंचा कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।