{"_id":"673668662a41c93b41029157","slug":"youth-riding-a-bike-opened-fire-on-a-shopkeeper-creating-ruckus-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1006-511108-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाइक सवार युवकों ने दुकानदार पर चलाई गोली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाइक सवार युवकों ने दुकानदार पर चलाई गोली, हंगामा
विज्ञापन
मोदीनगर। सीकरी कलां गांव में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार युवकों ने दुकानदार पर तीन गोलियां चला दी। दुकानदार व उनके भाई ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं युवकों ने दुकान में भी तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि युवक गल्ले से डेढ़ लाख से अधिक रुपये ले गए। वारदात के बाद हमलावर अपनी दो बाइक भी मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीकरी कलां गांव निवासी नीतिश शर्मा व मोहित शर्मा की दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सिद्धि कंफेक्शनरी के नाम से दुकान है। नीतिश ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक पर दो युवक आए और अचानक गोली चला दी। किसी तरह नीचे बैठकर उन्होंने अपने आप को बचाया। इसके बाद बाइक पर 20 से 25 युवक आए और दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों का आता देख आरोपी भाग गए। ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महामाया देवी पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। नीतिश शर्मा का आरोप है कि हमलावर गल्ले में रखी 1.50 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी उठा ले गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।