{"_id":"66769382218a34067c02186f","slug":"youth-murdered-by-beheading-in-tila-mod-police-station-area-in-ghaziabad-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मिली सिर कटी लाश: जंगल में सड़क किनारे पड़ा था लहूलुहान शव, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मिली सिर कटी लाश: जंगल में सड़क किनारे पड़ा था लहूलुहान शव, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 22 Jun 2024 02:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:34 PM IST
सार
गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के लोनी भोपुरा रोड पर 30 साल के युवके का सिर काट कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने निर्मम हत्या के बाद सिर कटा शव प्लेनेट वन सोसायटी के सामने सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के लोनी भोपुरा रोड पर 30 साल के युवके का सिर काट कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने निर्मम हत्या के बाद सिर कटा शव प्लेनेट वन सोसायटी के सामने सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, टीलामोड थाना क्षेत्र में लोनी भोपुरा रोड़ पर सड़क किनारे 30 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस की छह टीमें सीसीटीवी और अन्य एंगल पर जांच कर रही हैं। पुलिस को युवक का कटा हुआ सिर अभी तक मिला नहीं है।
डॉग स्क्वाड ने करीब दो किलोमीटर के एरिया में जांच की लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला है। पुलिस का मानना है कि युवक की दूसरी जगह हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है। अभी तक पुलिस को किसी युवक के लापता होने की सूचना भी नहीं मिली है।