10वीं की छात्रा की आपबीती: दुकान पर युवक ने की दरिंदगी... फिर कई बार संबंध बनाए, गर्भवती होने पर किया ऐसा सलूक
छात्रा ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जब मामले की शिकायत लेकर पीड़ित परिवार आरोपी के घर पहुंचा तो उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कक्षा 10 की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री दसवीं कक्षा में पढ़ती है। करीब चार माह पूर्व उसकी पुत्री को गांव निवासी एक युवक बहला फुसलाकर दुकान में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के बारे में किसी को बताने पर उसे परिवार समेत जान से मार देने की धमकी दी। जिसकी वजह से छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिससे छात्रा गर्भवती हो गई, आरोपी ने उसे गर्भनिरोधक दवाई खिलाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
जिसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जब मामले की शिकायत लेकर पीड़ित परिवार आरोपी के घर पहुंचा तो उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।