फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth injured in road accident while returning after playing cricket, died after reaching home

Ghaziabad News: क्रिकेट खेलकर लौटते समय युवक सड़क हादसे में घायल, घर पहुंचकर हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident while returning after playing cricket, died after reaching home
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की अग्रवाल हाइट्स सोसायटी निवासी ध्रुव सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा 10 फरवरी की शाम करीब सात बजे हुआ था। ध्रुव के शरीर में अंदरूनी चोट थी लेकिन उन्होंने पुलिस को कोई परेशानी नहीं बताते हुए घर जाने की बात कही, जिनकी घर पहुंचकर कुछ देर बाद मौत हो गई। मामले में ध्रुव के जीजा अनुज ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अनुज का कहना है कि उनके साले ध्रुव सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। 10 फरवरी को वह शाम को स्कूटी पर क्रिकेट खेलने गए थे। वापस लौटते समय परिवर्तन स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने घायल हो गए। हादसे में उनके सिर व पसली में अंदरूनी गंभीर चोट आई लेकिन ध्रुव को महसूस नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस को ध्रुव ने ठीक होने की बात कही तो पुलिस ने उन्हें घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

अनुज ने बताया कि ध्रुव घर आकर थोड़ी देर सोने की बात कहकर सो गए लेकिन वह फिर नहीं उठे। उन्हें अस्पताल ले गए तो वहां चिक्तिसकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी वाहन चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed