{"_id":"690e58e3ec1c013ab40e71fe","slug":"youth-hit-by-train-body-found-in-four-parts-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11950-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, शरीर चार हिस्सों में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, शरीर चार हिस्सों में मिला
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी गांव रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आए से युवक की मौत हो गई। युवक का शरीर चार हिस्सों में मिला। मामले की जानकारी जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव कब्जे में लिया। पुलिस घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सुबह के समय शामली से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मामले की सूचना दी कि लोनी रेलवे स्टेशन के पास युवक ट्रेन की चपेट में आया है। इसके बाद लोनी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक के दायें हाथ पर गुदे नाम और पते की सहायता से शिनाख्त हो सकी। एसीपी ने बताया कि परिजनों से बात हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक का नाम नेत्रपाल सिंह पुत्र भगवत सिंह निवासी गांवडी भजनपुरा दिल्ली था। नेत्रपाल मानसिक से विक्षिप्त था। वह घर से बिना बताए निकल जाता था। इसी के चलते उसके हाथ पर नाम, पता आदि गुदवा रखा था। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।