फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of assaulting a son and leaving him bloodied

Ghaziabad News: मां, बेटे के साथ मारपीट कर लहूलुहान करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Accusation of assaulting a son and leaving him bloodied
बुलंदशहर। महिला ने उनके व उनके पुत्र के साथ मारपीट करते हुए लहूलुहान करने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली के मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके बेटे के साथ काली नदी बांध के पास रेहान उर्फ अन्नू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की नीयत से उनके पुत्र के सिर पर लोहे के पाइप से वार करते हुए लहूलुहान कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जब वह आरोपी के घर शिकायत करने के लिए पहुंची, वहां मौजूद आरोपी रेहान और उसके पिता शौकत ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि शौकत ने बुरी नीयत से उन्हें पकड़ा और उनके के कपड़े फाड़ दिए। रेहान ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई और वह लहुलुहान हो गईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगां ने उनकी जान बचाई। आरोप लगाया कि आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी और खुद को बचाने के लिए झूठा केस बनाने की नीयत से अपने बेटे के सिर में हल्की चोट मार ली। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed