फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies of electrocution during building construction.

Ghaziabad News: भवन निर्माण के समय करंट लगने से युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution during building construction.
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर नौ में निर्माणाधीन मकान के लिंटर की शटरिंग बांधते समय बिजली के खंभे से सरिया टकराने पर एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शव की पहचान बिहार के कटिहार स्थित छोटा रघुनाथपुर निवासी मोहम्मद नौशाद (37) के तौर पर हुई। वर्तमान में वह लिंकरोड के महाराजपुर में किराये के मकान में रह रहा था। हादसा 27 जून की सुबह हुआ, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि नौशाद ठेकेदार अनवर के साथ काम करता था। अनवर जज कॉलोनी के पास स्थित फार्म हाउस पर काम करा रहे थे।
सुबह करीब छह बजे नौशाद लिंटर की शटरिंग बांधने के लिए सरिये को सीधा कर रहा था। तभी सरिया फार्म हाउस के पास लगे बिजली खंभे से टकरा गई।
करंट लगने की वजह से वह बेसुध होकर गिर पड़ा। साथ ही काम कर रहे श्रमिक उसे पास के ही निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद अगर तहरीर मिलती है, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगते ही मची अफरा-तफरी
जैसे ही करंट लगने से नौशाद गिरा वैसे तुरंत श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। करंट लगने के डर से लोगों ने तुरंत ठेकेदार को बोलकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद नौशाद को उठाकर अस्पताल ले गए। इस दौरान पूरी कॉलोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार नौशाद के परिवार में उसकी पत्नी, बच्चे, माता-पिता व अन्य लोग भी हैं। महाराजपुर में वह अकेला ही साथी श्रमिकों के साथ रहता था। पूरा परिवार बिहार में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed