फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dance on Punjabi singer Akhil's song Main Jadon Tere Khwaban Wale Raah Turiya

Ghaziabad News: पंजाबी गायक अखिल के गीत मैं जदों तेरे ख्वाबां वाले राह टुरया पर झूमे युवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Youth dance on Punjabi singer Akhil's song Main Jadon Tere Khwaban Wale Raah Turiya
एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक फेस्ट जनेरो में हिस्सा लेते छात्र एवं कलाकार। 
गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक समारोह जेनेरो-23 के आखिरी दिन पंजाबी और बॉलीवुड गायक अखिल के गीतों का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला। शनिवार के स्टार नाइट में गायक अखिल ने अपनी मशहूर एलबम ख्वाब के गीत मैं जदों तेरे ख्वाबां वाले राह टुरया से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिर बॉलीवुड गीतों की एक के बाद एक दी गई प्रस्तुति ने छात्र-छात्राओं में जोश भर दिया।
विज्ञापन

अखिल का दर्शकों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। फिर नामी डीजे शूटअप की धुनों पर एबीईएस स्टेडियम में मौजूद युवा जमकर झूमे और थिरके। देर शाम तक चले स्टार नाइट कार्यक्रम में दो हजार से अधिक युवा मौजूद रहे। पहले दिन में बैटल ऑफ बैंड्स, फैशन शो, लघु नाटिका, एकल नृत्य फेसऑफ में युवाओं ने अपने हुनर और कला का नायाब प्रदर्शन किया। बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

इसके बाद सभागार में हुए फैशन शो में एनसीआर के विभिन्न कॉलेजों के समूह ने आत्मविश्वास के साथ कैटवॉक करते हुए शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। रैंप पर वॉक करते हुए मॉडल के परिधानों में भारतीय और पाश्चात्य परिधानों की जुगलबंदी देखने को मिली। संस्थान के अध्यक्ष नीरज गोयल ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्साह से भाग लेने को प्रेरित किया। संस्थान उपाध्यक्ष सचिन गोयल, संयुक्त सचिव शाश्वत गोयल, सलाहकार रघुनंदन कंसल और निदेशक प्रो. संजय कुमार सिंह ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। समारोह के सफल आयोजन में प्रभात सिंह, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. आरआर पांडा, दीपक गर्ग, गुरप्रीत सिंह, रितिन बहल, रवि कुमार, कुणाल त्यागी, उत्कर्ष सिंह, आदित्य गुप्ता, चंचल मलिक, अभय त्यागी, सिद्धांत चौधरी, रोहित सिंह का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर संयोजक प्रभात सिंह और प्रो. तरुण कुमार अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक फेस्ट जनेरो में हिस्सा लेते छात्र एवं कलाकार। 

एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक फेस्ट जनेरो में हिस्सा लेते छात्र एवं कलाकार। 

एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक फेस्ट जनेरो में हिस्सा लेते छात्र एवं कलाकार। 

एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक फेस्ट जनेरो में हिस्सा लेते छात्र एवं कलाकार। 

एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक फेस्ट जनेरो में हिस्सा लेते छात्र एवं कलाकार। 

एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक फेस्ट जनेरो में हिस्सा लेते छात्र एवं कलाकार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed