{"_id":"6a87628ee0c8db9644079ccd","slug":"youth-beaten-to-death-over-30-square-yard-plot-case-registered-against-four-including-three-women-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22866-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 30 वर्गगज के प्लॉट को लेकर युवक की पीटकर हत्या, तीन महिलाओं समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 30 वर्गगज के प्लॉट को लेकर युवक की पीटकर हत्या, तीन महिलाओं समेत चार पर केस
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी स्थित 30 वर्गगज के प्लॉट को लेकर सोनू की पीटकर हत्या कर दी। हत्या के आरोप में पीड़ित मा सूरजमुखी ने चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। सोनू के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। घटना के दौरान सोनू दुकान पर सामान लेने गया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
मूल रूप से अलीगढ़ निवासी सोनू (35) परिवार के साथ लोनी के गगन विहार कॉलोनी में रहकर निजी कंपनी में काम करते थे। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मां सूरजमुखी ने आरोप लगा कि कुछ समय पहले उन्होंने गगन विहार महालक्ष्मी एन्क्लेव कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर 34 में 30 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि एक साल पहले से कॉलोनी निवासी सपन और उसके परिवार के लोग प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय आरोपियों ने उनके बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट भी की थी। पूर्व में आरोपियों ने उनके बेटे सोनू के खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
इसके बाद समय-समय पर आरोपी सोनू को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देते थे। मां का आरोप है कि कुछ समय पहले भी सपन और उसकी पत्नी गुंजन ने आकाश विहार कॉलोनी में जानबूझकर स्कूटी से उनके बेटे सोनू को टक्कर मारी थी। उस समय भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि बुधवार रात सोनू घर के पास की दुकान से सामान लेने गया था। दुकान के पास ही घात लगाकर बैठे सपन, उसकी मां रेखा, पत्नी गुंजन, मौसी किरण समेत अन्य लोगों ने सोनू पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से सोनू के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर वह लोग भी मौके पर पहुंचे तो आरोपी जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आनन-फानन सोनू को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मां की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रथम दृष्टया पुराना विवाद ही सामने आया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।