{"_id":"6856a0927d4df971fc00cfe0","slug":"youth-attacked-the-girl-with-a-knife-when-she-protested-against-molestation-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत की, विरोध करने पर युवक ने चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत की, विरोध करने पर युवक ने चाकू मारकर किया घायल
Sat, 21 Jun 2025 05:38 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 21 Jun 2025 05:38 PM IST
सार
गांव निवासी युवती ने बताया कि मेरे घर के पास सरकारी नल लगा हुआ है। जब पड़ोसी सरकारी नल पर नहाता है तो अश्लीलता करता है। आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ अश्लील हरकत कर मारपीट की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव में युवक ने घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत कर छेड़छाड करने का विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
गांव निवासी युवती ने बताया कि मेरे घर के पास सरकारी नल लगा हुआ है। जब पड़ोसी सरकारी नल पर नहाता है तो अश्लीलता करता है। आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ अश्लील हरकत कर मारपीट की। इसके अलावा वह स्कूल आते-जाते समय भी पीछा करता है।
विज्ञापन
आरोप दो दिन पहले आरोपी घर के अंदर आ गया और अश्लील हरकत करने लगा। जब अश्लील हरकत करने का विरोध किया तो आरोपी ने चाकू मारकर कर युवती को घायल कर दिया। पीड़िता ने इसकी तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने डब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन