{"_id":"650fe8d6a695358f0d0a63f3","slug":"youth-assaulted-in-rajnagar-extension-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: परिचित ने मिलने के लिए बुलाया, फिर अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: परिचित ने मिलने के लिए बुलाया, फिर अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बुरी तरह पीटा
Sun, 24 Sep 2023 01:14 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:14 PM IST
सार
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में मिलने के लिए बुलाकर परिचित ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बुरी तरह पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर दी है।
विज्ञापन
बाइक सवार से मारपीट
- फोटो : social media
विस्तार
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में मिलने के लिए बुलाकर परिचित ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बुरी तरह पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर दी है। मुरादनगर की असालतनगर स्थित राधेयाम विहार कॉलोनी निवासी सागर ने बताया कि 19 सितंबर को उसको नंदग्राम निवासी परिचित ने फोन कर राजनगर एक्सटेंशन में मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी ने गाली गलौंच करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर यश शर्मा, सौरभपाल, शिवम राजपूत निवासी घूकना मोड, नंदग्राम व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पांच लाख मांगने पर बुरी तरह पीटा
अटौर गांव निवासी बोबी ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके गांव के ही अनिल व प्रवीण से उन्होंने उधार दिए हुए पांच लाख रुपये मांगे तो आरोपियों ने रास्ते में रोककर उनपपर हमला कर दिया। आंख में कोई ऐसी धारदार वस्तु मार दी, जिससे उनको दिखना बंद हो गया है और डॉक्टर ने उनको ऑपरेशन बताया है। बोबी का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसकी चेन, नकदी व अन्य सामान भी लूट लिया। इस बारे में एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन