{"_id":"6736676a84531b7a100bced4","slug":"youth-are-getting-lathicharge-for-asking-for-employment-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-510687-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रोजगार मांगने पर युवाओं को मिल रही हैं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रोजगार मांगने पर युवाओं को मिल रही हैं लाठियां
विज्ञापन
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि युवा सड़क पर रोजगार की मांग कर रहा है, बदले में सरकार के नुमाइंदों द्वारा उन्हें लाठी डंडों से पीटा जा रहा है।
गाजियाबाद के इतिहास में पहली बार अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। केंद्र और राज्य की मौजूदा सरकार बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा होने नहीं देगी। पिछड़े दलित और शोषितों की आवाज को उठाने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है। श्यामलाल गठबंधन प्रत्याशी सिंहराज जाटव के समर्थन में वोट मांगने आए थे। बृहस्पतिवार को विजय नगर क्षेत्र के बिहारीपुरा में एक फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने षडयंत्र के तहत अयोध्या का उपचुनाव स्थगित कर दिया, अन्य नौ सीटों पर भी भाजपा हार रही है, इसलिए चुनाव की तारीख 13 नवंबर से बदलवाकर 20 नवंबर करा दिया।
जनता इनके इरादों को समझ चुकी है और इस बार इनकी बातों में आने वाली नहीं है। जनसभा के दौरान पूर्व मंत्री राकेश यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, अनुराग राष्ट्रीय प्रवक्ता माधुरी, जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव आदि मौजूद रहे।