फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth accused of a life-threatening attack over a financial dispute

Ghaziabad News: पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमले का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of a life-threatening attack over a financial dispute
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में पैसे के लेनदेन के विवाद में दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित मोहल्ला सोटावाली निवासी अशोक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे उनका भतीजा शिवा गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में मजदूरी करने के लिए गया था। आरोप है कि नवीन मंडी में पैसे के लेनदेन के विवाद में विजय निवासी मोहल्ला आंबेडकरनगर व मंजल निवासी मोहल्ला सोटावाली ने गाली गलौज कर उनके भतीजे के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उनके भतीजे के सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उनके भतीजे को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने परिजनों के साथ भतीजे को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उनके भतीजे को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। अब उनके भतीजा का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार की दोपहर वह परिजनों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर पर विजय व मंजल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed