फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Younger brother saw noose on video call, elder brother committed suicide in hotel

Ghaziabad News: छोटे भाई को वीडियो कॉल पर फंदा दिखा, होटल में बड़े भाई ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Younger brother saw noose on video call, elder brother committed suicide in hotel
इसी होटल की है वारदात।
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में 80 फुटा रोड पर किंग्स ओयो होटल के कमरे से बृहस्पतिवार दोपहर 31 साल के पुष्पेंद्र ने छोटे भाई को वीडियो कॉल में फंदा दिखाया और फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जीवन खत्म करने से पहले उसने भाई को फोन पर होटल की लोकेशन भी भेजी थी। होटल स्टाफ ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने शव को नीचे उतारकर जांच की। टीम को कमरे से युवक के दो फोन, पैन ड्राइव, सुसाइड नोट मिला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


बुलंदशहर में थाना डिबाई स्थित तुलसी गढ़ी में रहने वाला पुष्पेंद्र दिल्ली में टाइपिंग का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि वह दोपहर 12 बजे अकेले ही ओयो होटल पहुंचा था। वहां स्टाफ के लोगों से सोने के लिए कमरा लेकर अंदर चला गया। कुछ देर बैठने के बाद डेढ़ बजे उसने छोटे भाई आकाश को वीडियो कॉल की। उससे बोला कि अब मुझे मत ढूंढना, मैं हमेशा के लिए जा रहा हूं। इसके बाद उसने पंखे से लटका रस्सी का फंदा भी छोटे भाई को दिखाया। इसे देखकर आकाश के होश उड़ गए। तुरंत पिता राधेश्याम और अन्य परिजनों को पूरी बात बताई। इस बीच पुष्पेंद्र ने आकाश के फोन पर होटल की लोकेशन भी भेज दी। परिजन वाहनों में दिल्ली से शालीमार गार्डन पहुंचे। वहां देखा कि पुलिस कमरे के बाहर खड़ी थी और अंदर वह पंखे से लटका हुआ था। इस दृश्य को देखकर सभी रोने-बिलखने लगे। अन्य लोगों ने उन्हें समझाया। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट, उसके दो फोन और एक पैन ड्राइव मिली है, जिसमें पुराने फोटो थे। पुलिस के मुताबिक, नोट में पुष्पेंद्र ने आत्महत्या का कारण घर में परेशान करना लिखा है।
विज्ञापन

दिल्ली में मामा के पास रहता था पुष्पेंद्र :
जांच में आया कि पुष्पेंद्र काफी समय से दिल्ली ताहिरपुर थाना जीटीबी एंकलेव में मामा लाल सिंह के मकान में रहता था। कुछ दिन पहले मामा के घर में कोई घटना हो गई थी। पिता और अन्य परिजन बृहस्पतिवार को बुलंदशहर से दिल्ली आए हुए थे। पुलिस का मानना है कि आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद हो सकता है। फिलहाल मामले में अभी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। युवक का नोट और अन्य सामान सीज कर दिया है। शिकायत आने पर जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed