Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young woman missing for twenty months found held captive in Meerut

दस माह तक युवती को बंधक बनाया: बीस महीने से लापता युवती मेरठ में मिली; ऐसे फेरी वाला लड़की के लिए बना फरिश्ता

Thu, 12 Nov 2026 08:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 12 Nov 2026 08:45 PM IST
सार

गाजियाबाद के मोदीनगर से 20 महीने से लापता युवती मेरठ के उपल्हैड़ा गांव में बंधक मिली। फेरी वाले की सूचना पर पुलिस ने उसे मुक्त करा उम्मेद पाल को हिरासत में लिया। परिजनों ने शोषण और बेचने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Young woman missing for twenty months found held captive in Meerut
घर में बंधक मिली युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर की एक कॉलोनी से बीस महीने से लापता युवती समीपवर्ती जनपद मेरठ के परतापुर स्थित गांव उपल्हैड़ा में कमरे में बंधक मिली। बुधवार को परिजनों की सूचना पर मेरठ पुलिस ने युवती को बंधक मुक्त करा मोदीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एक फेरी वाले ने युवती को पहचान कर परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। परिजनों का आरोप है कि युवती को बंधक बनाकर शोषण किया जा रहा था। युवती मानसिक मंदित बताई जा रही है।  पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अधेड़ को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


उक्त कॉलोनी निवासी महिला के अनुसार उनकी 25 वर्षीय पुत्री 21 फरवरी 2025 में लापता हो गई थी। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया था मगर उसका पता नहीं लगा। परिजनों ने मोदीनगर थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार  एक फेरी वाला बुधवार को जनपद मेरठ के परतापुर स्थित गांव उपल्हैड़ा गया था। फेरी वाले ने युवती को अधेड़ उम्मेद पाल के घर में कैद देखा। सूचना मिलते ही महिला परिजनों के साथ गांव उपल्हैड़ा पहुंच गई। आरोप है कि वहां उम्मेद ने युवती को कमरे में बंधक बनाकर रखा हुआ था। सूचना के बाद मेरठ पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कमरे से बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने अधेड़ उम्मेद पाल को हिरासत में ले लिया। मौके से तीन व्यक्ति भाग गए। आरोप है कि युवती को कमरे में बंधक बनाकर शोषण किया जा रहा था। युवती के शरीर पर चोट के निशान है। आरोप है कि युवती को बेचने के लिए बंधक बनाकर रखा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

दस महीने से कमरे में बंधक बनाकर रखा था युवती को
रिश्तेदारों के अनुसार युवती की मानसिक समझ कम है। इसलिए वह ठीक से कुछ भी नहीं बता पा रही है। युवती के एक रिश्तेदार के अनुसार पुलिस को पूछताछ में उम्मेद ने बताया कि युवती करीब दस महीने से उसके पास थी। उम्मेद युवती को कमरे में बंद रखता था। वह उसे घर से बाहर नहीं निकलने देता था। पड़ोसियों को भी युवती के बंधक होने की जानकारी नहीं थी। आरोपी युवती को बेचने की तैयारी में था।

विज्ञापन

दस महीने से थाने की सीमा से मात्र छह किमी दूर कमरे में बंद थी युवती
बीस महीने से लापता युवती के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस लापता युवती को खोजने में असफल रही जबकि युवती करीब दस महीने से थाने की सीमा से मात्र छह किमी की दूरी पर कमरे में बंद थी। इसे लेकर परिजनों में आक्रोश है।  रिश्तेदारों का आरोप है कि वह लगातार युवती को तलाश कर रहे थे। कई बार पुलिस से भी युवती को बरामद करने की गुहार लगाई मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन

फरिश्ता बना फेरी वाला
परिजनों के अनुसार वह लगातार युवती की तलाश में लगे थे,मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को फेरी वाले ने कॉल कर युवती के गांव उपल्हैड़ा में होने की जानकारी दी तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। परिनजों ने फेरी वाले को फरिश्ता बताया। उनका कहना है कि अगर वह फोन नहीं करता तो न जाने युवती का क्या हाल होता। 

लापता युवती को मेरठ पुलिस के सहयोग से मेरठ के परतापुर स्थित गांव उपल्हैड़ा से बरामद कर लिया गया। युवती की मां की तहरीर पर  उम्मेद पाल निवासी गांव उपल्हैड़ा थाना परतापुर जनपद मेरठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। युवती के मजिस्ट्रैट के समक्ष बयान कराएं जाएंगे। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। -सिद्धार्थ गौतम, एसीपी मोदीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed