फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young woman jumps from moving train after seeing her mother left behind on the platform; suffers fractured thigh bone.

Ghaziabad News: मां को प्लेटफॉर्म पर छूटा देख चलती ट्रेन से कूदी युवती, जांघ की हड्डी टूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Young woman jumps from moving train after seeing her mother left behind on the platform; suffers fractured thigh bone.
गाजियाबाद। ट्रेन में चढ़ने के दौरान मां प्लेटफॉर्म पर छूट गई तो 19 वर्षीय युवती चलती ट्रेन से कूद गई। प्लेटफॉर्म पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी बाईं जांघ में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला एमएमजी अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा सोमवार दोपहर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली के कैलाशपुरी (गली नंबर-12) निवासी रामू यादव पत्नी सरोज यादव और बेटी रिया (19) के साथ गाजियाबाद से दिल्ली कैंट जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे गाड़ी संख्या 14682 जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आकर रुकी। रामू और रिया तो कोच के अंदर पहुंच गए, लेकिन भीड़ के कारण सरोज प्लेटफॉर्म पर ही छूट गईं।
विज्ञापन

इसी बीच ट्रेन चल दी। रिया की नजर प्लेटफॉर्म पर खड़ी मां पर पड़ी तो उन्होंने सीटीआई दफ्तर के सामने चलती ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास किया। ट्रेन की गति अधिक होने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर गिर गईं। ट्रेन मैनेजर (गार्ड) ने तुरंत घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद ट्रेन को रोका गया और आरपीएफ ने परिजनों के साथ युवती को रेलवे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमएमजी अस्पताल भेजा गया। एक्सरे व अन्य जांचों के बाद डॉक्टरों ने जांघ में फ्रैक्चर की पुष्टि की और बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed