फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young Woman Dies After Falling from 16th Floor of Housing Society in Indirapuram Police Station Area

Ghaziabad: 16वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर युवती की मौत, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

Tue, 07 Apr 2026 12:21 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 07 Apr 2026 12:21 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि युवती के पिता सोसायटी में कार धुलाई और कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। पिता की मदद के लिए युवती अपने भाई-बहन के साथ अक्सर सोसायटी में आ जाते थे। मंगलवार सुबह 5:30 बजे युवती अपने पिता के साथ सोसायटी पहुंची। पिता कार की सफाई करने चले गए।

विज्ञापन
Young Woman Dies After Falling from 16th Floor of Housing Society in Indirapuram Police Station Area
16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती की मंगलवार तड़के करीब छह बजे सोसायटी की 16वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर मौत हो गई। हादसा अहिंसाखंड एक स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रींस सोसायटी के सी ब्लॉक टावर में हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। इस वजह से परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों की ओर से सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर ही परिजन माने। शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती के पिता सोसायटी में कार धुलाई और कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। पिता की मदद के लिए युवती अपने भाई-बहन के साथ अक्सर सोसायटी में आ जाते थे। मंगलवार सुबह 5:30 बजे युवती अपने पिता के साथ सोसायटी पहुंची। पिता कार की सफाई करने चले गए। युवती सोसायटी के वॉशरूम में गई। वहां से सी ब्लॉक के सी टावर स्थित लिफ्ट में 5:53 बजे दाखिल हुई और 16वीं मंजिल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में युवती लिफ्ट में अकेली जाती दिखाई दी है। तड़के 5:55- 5:56 बजे पर सी ब्लॉक के बाहर दूसरे टावर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवती गिरते हुए दिखाई दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद निवासियों ने आरडब्ल्यूए और पुलिस को सूचना दी। युवती के गिरने की सूचना सोसायटी में उनके पिता को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और परिजनों को भी बुला लिया। उधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती के फटे कपड़ों को देखकर परिजन भड़क गए और दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठने दिया। देखते ही देखते हंगामा और भीड़ बढ़ती गई। पांच घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाया और सुबह 11 बजे शव को पोस्टमार्टम भेजा जा सका। हालांकि युवती के परिजन, रिश्तेदार समेत अन्य लोग सोसायटी में ही धरना देकर कार्रवाई की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भर्ती की कर रही थी तैयारी
युवती 12वीं पास है और इस बार स्नातक में दाखिला लेने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी थी। युवती समेत परिवार में पांच बहन-भाई और माता-पिता हैं। वह पुलिस भर्ती की तैयारी करते हुए शारीरिक परीक्षा के लिए हर रोज दौड़ भी लगाती थी। कई बार दौड़ लगाते हुए वह पिता की मदद के लिए सोसायटी भी पहुंच जाती थी। इसलिए सोसायटी जाना उनके लिए कोई नई बात नहीं थी।


सोसायटी से लौटाई घरेलू सहायिकाएं
हादसे के बाद हुए हंगामे के कारण सोसायटी में लोगों का रोजमर्रा का काम भी प्रभावित हुआ। युवती के साथ हुई घटना के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे परिजनों ने सोसायटी में घरेलू सहायिकाओं को भी नहीं आने दिया। कई घरेलू सहायिकाओं ने फ्लैट मालिकों को फोन करके बुलाया तो इस दौरान पीड़ित परिजन और निवासियों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि कुछ कामगारों को ही सोसायटी में प्रवेश करने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed