{"_id":"6a8b50f607fdd29d7204964b","slug":"young-woman-arrested-for-theft-after-spiking-kheer-with-an-intoxicating-substance-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23039-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी के आरोप में युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी के आरोप में युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। नीलमणि कॉलोनी में खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर मकान मालिक के परिवार को बेहोश कर घर से गहने चोरी के मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 34 हजार रुपये, एक पैन कार्ड व एक पासपोर्ट स्लिप बरामद की है। घटना में शामिल चार आरोपी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 18 अगस्त को दिलदार के घर में किराये पर रहने वाली आयशा ने अपने साथी अनस, खलील, निशा आदि के साथ उन्हें और उनके परिवार को विश्वास में लेकर खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। रविवार को पुलिस की टीमों ने चेकिंग के दौरान आयशा (20) निवासी न्यू हिंडन विहार, अर्थला को रेलवे अंडरपास, बालाजी विहार, पुस्ता रोड से गिरफ्तार किया है।