फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young men created a ruckus in the restaurant, customers ran away to save their lives

Ghaziabad News: रेस्तरां में युवकों ने मचाया उत्पात, ग्राहकों ने भागकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Young men created a ruckus in the restaurant, customers ran away to save their lives
गाजियाबाद। एक दिन पहले खाना परोसने में देरी होने से नाराज युवकों ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपनी रसोई रेस्तरां में शनिवार रात तोड़फोड़ कर दी। लाठी-डंडों से लैस होकर बाइक और कार से पहुंचे 10-12 युवकों ने करीब 15 मिनट तक उत्पात मचाया। संचालक और स्टाफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। रेस्तरां में बैठे 25-30 ग्राहकों के साथ भी गाली गलौज और अभद्रता की। ग्राहकों को भागकर जान बचानी पड़ी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि अपनी रसोई के संचालक अक्षित त्यागी के मुताबिक रात करीब 10 बजे 10-12 युवक पहुंचे थे। आरोपियों ने रेस्तरां पर लगे सीसीटीवी, लैपटॉप, मुख्य गेट और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। संचालक और स्टाफ की पिटाई करने के साथ ही परिवार सहित खाना खाने आए ग्राहकों से भी अभद्रता शुरू कर दी। इस पर रेस्तरां में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए भाग रहे कई ग्राहक गिरने से चोटिल भी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। जाते समय 1760 रुपये गल्ले से निकालकर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन

अक्षित त्यागी की तहरीर पर नंदग्राम पुलिस ने बीएनएस के अंतर्गत शांति भंग की धारा 352, हमला करने की धारा 115(2), संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा 324(4), आपराधिक धमकी देने की धारा 351(3), डकैती की धारा 309(6) में तीन नामजद और छह-सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि तीन आरोपियों राजदीप त्यागी निवासी सद्दीक नगर, अंशी त्यागी निवासी डिडौली और मोंटी जाट उर्फ मनीश चौधरी निवासी ग्राम शाहजहांपुर मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने एक दिन पहले कराया था समझौता

एसीपी के मुताबिक छह जून को चार-पांच युवक अपनी रसोई रेस्तरां में खाना खाने आए थे। संचालक का आरोप है कि सभी आरोपियों ने शराब पी रखी थी और खाना परोसने में देरी होने को लेकर संचालक अक्षित त्यागी और मैनेजर को गाली गलौज करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने समझौता करा दिया था। बताया गया कि इनमें से कुछ आरोपी संचालक की जान-पहचान वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed