फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   young man who had come to take a bath at Gang Canal Ghat with his friends in Muradnagar

हादसों पर कैसे लगेगी लगाम!: गंग नहर में दोस्तों के साथ नहाने आया युवक डूबा, एक महीने में सात ने गंवाई जान

Wed, 11 Jun 2025 06:34 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 06:34 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में दोस्तों के साथ गंग नहर घाट पर नहाने आया युवक बह गया। युवक देवकुमार उर्फ दीपक पुत्र मदन सिंह निवासी कचैड़ा वारसादबाद गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है। फिलहाल, गोताखोरों की टीम तलाश कर रही है।

विज्ञापन
young man who had come to take a bath at Gang Canal Ghat with his friends in Muradnagar
नहाने आया युवक डूबा तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए आया युवक तेज बहाव पानी में डूब गया।पुलिस ने गोता खोरों की मदद से युवक की तलाश में नहर में सर्च अभियान चलाया। एक माह के अंदर नहर में डूबकर सात लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


जनपद गौतमबुद्वनगर के कचैड़ा वारसादबाद निवासी देवकुमार उर्फ़ दीपक पुत्र मदन सिंह अपने दोस्तों के साथ मंगलवार शाम को मुरादनगर गंगनहर में नहाने के लिए आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन


अपने आप को डूबता देखकर देवकुमार ने बचाने के लिए शोर मचाया। चीख पुकार सुन वहां पर नहा रहे अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर पर नहाने वालों की भीड़
गर्मी से राहत पाने के लिए नहर पर लोगों की भीड़ लगी है। लोग बिना रोकटोक के बैरिकेटिंग पार करके नहर मे नहा रहे है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed