फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man who came to play DJ on last journey of an old man got burnt due to electric shock

Hapur: वृद्ध की अंतिम यात्रा में डीजे बजाने आया युवक करंट लगने से झुलसा, मौके पर मची अफरा-तफरी

Sun, 19 May 2024 06:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 May 2024 06:33 PM IST
सार

ग्रामीणों ने युवक को करंट की चपेट से बचाकर तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Young man who came to play DJ on last journey of an old man got burnt due to electric shock
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में एक वृद्ध की अंतिम यात्रा में डीजे बजाने के लिए आए युवक की सड़क पर टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत होने पर अंतिम यात्रा में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


गांव कनौर निवासी आकाश कुमार 26 वर्ष गांव के ही रहने वाले फुरकान अली के डीजे की दुकान पर काम करता था। रविवार को वह गांव सालारपुर में एक वृद्ध की अंतिम यात्रा में डीजे बजाने के लिए गया था। जहां सड़क पर टूटे पड़े बिजली के तार में उसका पैर फंसने से वह बुरी तरह से झु़लस गया। ग्रामीणों ने उसे करंट की चपेट से बचाकर तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ आशुतोश शिवम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर प्राप्त कर कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed