फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man took away goods worth Rs 80 thousand without paying

Ghaziabad News: बिना भुगतान किए 80 हजार का सामान ले गया युवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Young man took away goods worth Rs 80 thousand without paying
कौशांबी। सेक्टर दो निवासी कपिल चौधरी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण विक्रेता हैं। पुलिस चौकी के पास ही उनकी दुकान है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर 2024 की सुबह करीब 11 बजे उनकी दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने अलग-अलग तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को निकलवाया। पूरे सामान की कीमत 80 हजार रुपये थी। ग्राहक ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। भीड़ के चलते उनका ध्यान अन्य ग्राहकों की तरफ चला गया। आरोप है कि युवक ने भीड़ का फायदा उठाकर बिना भुगतान किए सामान लेकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed