{"_id":"6a67be72f26b37ef39080b22","slug":"young-man-shot-in-the-hand-under-suspicious-circumstances-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1039-941549-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के हाथ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के हाथ में लगी गोली
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़-मोदीनगर रोड पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के नीचे सोमवार रात कार सवार अनुज की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई और उसके पंकज शर्मा के हाथ में लगी। घायल को मोदीनगर के निजी अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया है।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि हापुड़ मार्ग स्थित गांव खंजरपुर निवासी पंकज शर्मा अपने दोस्त अनुज चौधरी निवासी ग्रीन सिटी गदाना और राजन निवासी गांव खंजरपुर के साथ सोमवार शाम भोजपुर स्थित शराब के ठेके पर गए थे। तीनों दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के नीचे कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। अनुज चौधरी के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। काफी देर तक उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और कुछ देर बाद गोली चल गई। पुलिस के अनुसार पंकज के बाएं हाथ में गोली लगी। फायरिंग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी अनुज चौधरी को हिरासत में लेकर पिस्टल कब्जे में ले ली है। एसीपी का कहना है कि पंकज को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है और जांच चल रही है।