फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man murdered brother-in-law in husband-wife dispute at hapur

हापुड़: पति-पत्नी के विवाद में साले ने की सरिया घोंपकर जीजा की हत्या, पड़ोसियों ने कातिल को पकड़ा

Mon, 08 Feb 2021 10:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered brother-in-law in husband-wife dispute at hapur
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा में बहन के साथ आए दिन मारपीट की घटनाओं से गुस्साए साले रमन ने जीजा हरीश की नुकीला सरिया घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी ने पेट व छाती में नुकीले सरिये से ताबड़तोड़ वार किए, जिसके कारण हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों ने उसे दबोच लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सरिया बरामद कर लिया।   
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर निवासी 32 वर्षीय टोनी उर्फ हरीश पुत्र विजेंद्र की शादी वर्ष 2012 में जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव शामली निवासी कंचन के साथ हुई थी। हरीश साइकिल की गद्दी एवं कवर की सिलाई का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार हरीश शराब पीने का आदी था जिसके कारण दंपती के बीच आए दिन विवाद रहता था। कंचन अपने मायके में पति द्वारा मारपीट की शिकायत करती थी। सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद कंचन रोते हुए घर से निकल गई और परतापुर चुंगी पर पहुंचकर अपने भाई रमन को फोन किया। 

रमन ऑटो चालक है। बहन द्वारा फोन करने पर रमन परतापुर चुंगी पर पहुंचा और उसे ऑटो में लेकर उसकी ससुराल आर्य नगर आ गया। उस समय हरीश घर पर अकेला था। इससे पहले कंचन ऑटो से उतरकर घर तक पहुंचती, रमन ऑटो में रखा नुकीला सरिया लेकर घर में घुस गया और अपने जीजा हरीश के पेट और छाती में घोप दिया। 

हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। पति की हत्या होने पर कंचन ने शोर मचा दिया। आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पड़ोसियों ने उसे दबोच लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। हत्या की सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी मृतक के साले रमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सरिया बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम को लिए भेजा गया है। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। लेकिन पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। 

भाई को न देती सूचना तो नहीं होती हत्या
पति की मौत और भाई के हाथों में हथकड़ी देख कंचन उस समय को याद कर बार-बार रो पड़ती है जब उसने अपने भाई को फोन कर मारपीट की सूचना दी थी। काश वह भाई को सूचना नहीं देती और भाई इतना क्रोधित नहीं होता, तो हरीश भी जिंदा होता और रमन के हाथों में हथकड़ी भी नहीं होती। परिवार के कंचन के अलावा सात साल की बेटी लवी उर्फ किट्टो और चार साल का बेटा मयंक भी है। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed