{"_id":"619744c749e56d492a6bf705","slug":"young-man-killed-in-hapur-dead-body-thrown-on-the-side-of-the-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हापुड़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शव हाईवे किनारे फेंका, आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हापुड़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शव हाईवे किनारे फेंका, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Fri, 19 Nov 2021 12:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा के 30 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार को हापुड़ के सिंभावली थाना इलाके में हाईवे किनारे पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चाकू से गोदने के निशान मिले हैं। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। घटनास्थल के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
हाईवे से गुजर रहे ग्रामीणों की सूचना पर फरीदपुर सिंभावली पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। मृतक के पास एक आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए। एक मोबाइल भी शव के पास पड़ा मिला।
आईडी व मोबाइल के आधार पर मृतक की शिनाख्त दिल्ली के शिव विहार करावल नगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा सोरन सिंह के बेटे त्रिलोक सिंह (30) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना के बाद सिंभावली पहुंचे सोरन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात त्रिलोक सिंह करावल नगर में ही रहने वाले अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़ गंगा स्नान करने के लिए चला था।
विज्ञापन
सोरन सिंह ने बताया कि दिल्ली से त्रिलोक व दीपक एक बाइक पर और साजिद व पवन पाल दूसरी बाइक पर एक साथ निकले थे। दीपक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। साजिद और पवन से फोन पर बात की गई, तो पता चला कि वह लोग रास्ता भटक कर हरिद्वार पहुंच गए हैं। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिनी ट्रक में छिपाकर लाए शव, सीसीटीवी में कैद
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी शव को एक मिनी ट्रक के नीचे छिपाकर लाए थे। संभवत: रस्सी खुलने से शव नीचे लटक गया। जिसके बाद आरोपी शव को वहीं पर सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। आरोपी एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
की जा रही जांच
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के सही कारण का पता चल सकेगा। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। मृतक के तीनों दोस्तों की भी तलाश शुरू कर दी गई है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच होगी, जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।