{"_id":"65728e2aab6ed7fc560ea788","slug":"young-man-killed-by-knife-attack-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, दो अन्य घायल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, दो अन्य घायल; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 08 Dec 2023 09:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 08 Dec 2023 09:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
होटल पर खाने के पैसों के झगड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चांद उम्र 19 वर्ष पुत्र दिलशाद, बसारत उम्र 18 वर्ष पुत्र दिलशाद निवासी गण गांव नेकपुर थाना मुरादनगर जो शहजाद उम्र 35 वर्ष पुत्र यूसुफ निवासी गांव नेकपुर के होटल पर खाना खाने गए थे। वही होटल पर खाना खाने के बाद रुपयों के पेमेंट को लेकर कहासुनी हो गई, इसके बाद गांव में आकर दोनो पक्षों में चाकूओं से झगड़ा हो गया, झगड़े में बसारत उम्र 18 वर्ष पुत्र दिलशाद पर आशु उम्र 36 वर्ष पुत्र नसीरू ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया, जिसको गंभीर हालात में मुरादनगर लाया गया, मुरादनगर से संजयनगर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बासारत की मृत्यु हो गई। परिजनों से तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।
विज्ञापन
नामित अभियुक्त में से दो लोग शहजाद पुत्र यूसुफ एवम आशु पुत्र नसीरु भी घायल हैं। जिनको भी चाकू की चोट लगी है और संजयनगर के लिए रेफर किया गया है, मौके पर शांति है।
विज्ञापन