फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man jumped in front of train, both legs cut off

Ghaziabad News: ट्रेन के आगे कूद गया युवक, दोनों पैर कटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Young man jumped in front of train, both legs cut off
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेल के सामने कूदने पर युवक के पैर कट जाने पर रो - फोटो : rajauri
गाजियाबाद। सोमवार दोपहर मां रामकली के साथ बरेली जा रहा अमरीश अचानक गोमती ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। अमरीश मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। आरपीएफ के जवानों ने उसको एमएमजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उसको दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि बरेली के संपत हजूरिया निवासी रामकली नोएडा के भंगेल में परिवार के साथ रहती हैं। वह अपने बेटे अमरीश के साथ सोमवार को बरेली जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची थीं। डेढ़ बजे के आसपास अमरीश को प्लेटफार्म नंबर दो पर छोड़कर पानी लेने के लिए चली गईं। इसी बीच गोमती एक्सप्रेस आई तो अमरीश उसके आगे कूद गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक उसके पैर कट गए। आरपीएफ के जवानों ने उसको पहले रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसको एमएमजी भेजा गया। आरपीएफ निरीक्षक यशवंत सलूजा ने बताया कि रामकली ने बताया कि उसका बेटा अमरीश मानसिक रूप से कमजोर है। उसको इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेल के सामने कूदने पर युवक के पैर कट जाने पर रो

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेल के सामने कूदने पर युवक के पैर कट जाने पर रो- फोटो : rajauri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed