{"_id":"66da391b80e235a4f4066ae4","slug":"young-man-hits-teenage-girl-with-bike-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103848-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक ने किशोरी को बाइक से मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक ने किशोरी को बाइक से मारी टक्कर
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने से नाराज प्रेमी ने किशोरी की साइकिल में बाइक से टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। आरोपी ने किसी से घटना का जिक्र करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की दादी ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी बहू सिखैड़ा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उनकी 13 वर्षीय पौत्री कक्षा आठ की छात्रा है। महिला ने बताया कि उनके मोहल्ले का ही रहने वाला गैर संप्रदाय का युवक भी उसी क्षेत्र में नौकरी करता है। महिला का आरोप है कि उनकी बहू और युवक के बीच संबंध हो गए। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध किया तो दोनों चोरी छिपे मिलने लगे। कुछ दिन पूर्व किशोरी ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
इस बात से गुस्साए प्रेमी ने किशोरी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और बुधवार को स्कूल से लौटते समय किशोरी की साइकिल में बाइक से जोरदार टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बना है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।