{"_id":"611c8c52e545567b262f3f95","slug":"young-man-dies-after-get-injection-incident-was-captured-in-cctv-of-hospital-at-garhmukteshwar-ofhapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इंजेक्शन लगते ही युवक ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इंजेक्शन लगते ही युवक ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Wed, 18 Aug 2021 09:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:58 AM IST
सार
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के एक निजी अस्पताल में एक युवक इंजेक्शन लगवाने के बाद कुर्सी से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अपनी आंटी को अस्पताल लेकर आए युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। युवक को डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया तो वह कुर्सी से गिरकर तड़पने लगा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। फिलहाल परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर इलाके के गांव दौताई निवासी साबिर की गर्भवती पत्नी रूशदा को सोमवार की सुबह नगर के कोतवाली रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए लाया गया था।
जहां रूशदा ने एक बच्ची को जन्म दिया, परंतु कुछ ही देर बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। रूशदा को प्रसव कराने के लिए उसका भतीजा जीशान अस्पताल में लेकर आया था। जो इस दौरान मेडिकल स्टोर में बैठा हुआ था। बैठे-बैठे अचानक जीशान की भी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
जिसे देखकर चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगाया, इंजेक्शन लगते ही युवक तड़पने लगा और कुर्सी से गिर गया। कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई। नवजात बच्ची और युवक की मौत होने की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश पनप गया। तुरंत ही मृतकों के परिजनों समेत काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जिन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों को शांत कराया। मृतक जीशान के भाई गुलजार ने आरोप लगाया कि चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने में लापरवाही बरती गई, जिससे उसके भाई की मौत हुई है। परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी का कहना है कि तहरीर के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।