{"_id":"6158365e8ebc3e0dd7169810","slug":"young-man-died-was-injured-by-beating-him-with-an-iron-rod-created-a-ruckus-by-placing-body-in-front-of-police-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : हमले में घायल युवक की तीन महीने बाद मौत, लोहे की रॉड से पीटकर किया था अधमरा, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : हमले में घायल युवक की तीन महीने बाद मौत, लोहे की रॉड से पीटकर किया था अधमरा, परिजनों का हंगामा
Sat, 02 Oct 2021 04:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 02 Oct 2021 04:07 PM IST
सार
वायरल वीडियो में तीन लड़के लोहे की रॉड से युवक को पीटते हुए नजर आए थे। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में घायल राहुल का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में बीते 20 जून को 3 दोस्तों ने मिलकर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के साथ मारपीट की थी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में तीन लड़के लोहे की रॉड से युवक को पीटते हुए नजर आए थे। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में घायल राहुल का इलाज चल रहा था। एक अक्तूबर 2021 को युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने मारपीट से मौत होने की बात कहकर शनिवार को इंद्रपुरी कॉलोनी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंचे लोनी तहसीलदार शिव नरेश सिंह और लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने उन्हें शांत कराया। आर्थिक मदद को लेकर परिजनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने आश्वासन के बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन