फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   young man died under suspicious circumstances in Bhojpur

हत्या या आत्महत्या: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत... पुलिस की थ्योरी कुछ और; पत्नी को नहीं हो रहा यकीन

Fri, 01 Mar 2024 05:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 05:12 PM IST
सार

गाजियाबाद में पति-पत्नी के विवाद के बीच युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी का आरोप हत्या और पुलिस की थ्योरी कुछ और कह रही है।

विज्ञापन
young man died under suspicious circumstances in Bhojpur
गाजियाबाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, भोजपुर के गांव मुकीमपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। पत्नी का आरोप है कि उसके पति की पीट-पीट कर हत्या की गई है। 
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है। पत्नी से विवाद के बाद युवक शुक्रवार सुबह नौ बजे घर के बाहर खड़ा था। वहां पर  गांव निवासी युवक से मारपीट हुई थी। अलग-अलग समुदाय का मामला होने के कारण तनाव बना हुआ है। फिलहाल, मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पत्नी ने बताया कि हम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह गेट पर खेड़ हुए थे। तभी सामने से लोग आए और कहा कि ये तू क्या कर रहा है। आगे कहा कि तू हमारा क्या कर लेगा। इसी दौरान मारपीट हो गई। उन लोगों ने उन्हें बहुत पीटा।

विज्ञापन

आगे बताया कि मैं तो उस वक्त यहां नहीं थी। बच्चों को लेकर पड़ोस में चली गई थी। मुझे तो तब पता चला जब मैं अस्पताल पहुंची। मेरे पति आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। वो ऐसा कर ही नहीं सकते हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed