{"_id":"652ee1aebd3cdf5913031f87","slug":"young-man-climbed-on-flyover-pillar-in-an-intoxicated-state-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-3263-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को नहीं है पता: गाजियाबाद में फ्लाईओवर के पिलर पर चढ़ा युवक, पुलिस-दमकल कर्मियों ने उतारा नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को नहीं है पता: गाजियाबाद में फ्लाईओवर के पिलर पर चढ़ा युवक, पुलिस-दमकल कर्मियों ने उतारा नीचे
Wed, 18 Oct 2023 01:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:04 AM IST
सार
बंथला फ्लाईओवर के एक पिलर पर राहुल नाम का युवक चढ़ गया। जिसे 30 मिनट के बाद पुलिस औक दमकल कर्मियों की मदद से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
पिलर पर चढ़ा युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बंथला फ्लाईओवर के 40 फुट ऊंचे पिलर पर एक युवक नशे की हालत में चढ़ गया। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पिलर की ऊंचाई ज्यादा थी, इसके लिए दमकल विभाग को मौके पर बुलाया गया।
करीब 30 मिनट में दमकलकर्मियों ने युवक को नीचे उतारा। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पिलर पर चढ़े युवक का नाम राहुल निवासी बाग राणप है। पूछताछ में राहुल ने कहा कि वह अपने चाचा रमेश के घर रहता है। वह कैसे पिलर पर चढ़ा उसे पता नहीं है। एसीपी ने बताया कि राहुल के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया है।