फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man beaten to death in dispute over abuses after drinking alcohol

Ghaziabad News: शराब पीकर गाली गलौज को लेकर हुए विवाद में पीटकर युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death in dispute over abuses after drinking alcohol
मुरादनगर। मिल्क रावली गांव में मंगलवार रात शराब पीकर गाली गलौज करने को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसियों ने पीटकर विनोद की हत्या की दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिल्क रावली निवासी ओमवीर सिंह के परिवार में पत्नी, व तीन बेटे है, उनका सबसे छोटा बेटा विनोद (34) का मंगलवार रात किसी काम से बाहर गया हुआ था। बताया गया है कि विनोद का शराब पीने के बाद पड़ोसियों से विवाद हो गया था। मामला गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। पड़ोसियों ने विनोद की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि बेहोशी हालत में उसे उसके घर पहुंचा दिया और चारपाई पर लिटा दिया। बुधवार सुबह परिजनों ने विनोद को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बोला। इसके बाद उसे स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने पीट पीटकर विनोद की हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि विनोद के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का कारण स्पष्ट होगा। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed