फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man beaten in court

Ghaziabad News: अदालत में युवक को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten in court
गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अशोक वाटिका में दो पक्षों में मारपीट के एक आरोपी नवीन यादव को अदालत में पेश करने के बाद दूसरे पक्ष ने दोबारा पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल नवीन को पुलिस ने किसी तरह बचाकर संजय नगर के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात नवीन की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डॉक्टरों का कहना है कि पिटाई में नवीन को चोट अधिक लगी है। इलाज के बाद हालत स्थिर बनी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। टीला मोड़ थाने की पुलिस ने एक पक्ष के आरोपी नवीन यादव व पुष्पेंद्र को शनिवार की शाम अदालत में पेश किया था। उसी दौरान कई आरोपी अदालत में पहुंचकर नवीन की पिटाई कर दी। नवीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसे और उसके साथी पुष्पेंद्र को पुलिस ने अदालत में पेश किया था। उसी दौरान अदालत में 15 से 20 लड़के अदालत में घुसकर पिटाई करने लगे। घटना के दौरान अदालत में स्टाफ और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उसको पिटाई से बचाया। पुलिस तत्काल उसे संयुक्त अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed