फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man attacked with a rod

Ghaziabad News: युवक पर सरिया से किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with a rod
मोदीनगर। सौंदा मार्ग पर पटेलनगर स्थित त्यागी जिम में शनिवार शाम गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने सरिया मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना के बाद हिन्दू युवा वाहिनी और हिन्दू युवा जागरण मंच के कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर जमा हो गए।
विज्ञापन

बेगमाबाद निवासी अरुण ने बताया कि पटेलनगर स्थित त्यागी जिम में कसरत के लिए जाते है। शनिवार शाम अरुण अपने दो दोस्तों के साथ जिम गए थे। आरोप है कि वहां गाना बजाने को लेकर गैर संप्रदाय के युवकों से विवाद हो गया। आरोपी ने अरुण को जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज की। अरुण ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर में सरिया मारकर घायल कर दिया।सूचना के बाद हिन्दू युवा वाहिनी के नेता निशांत त्यागी और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी पंकज कंसल, विक्रम सिंह, नीरज शर्मा व सुबोध कुमार आदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed