फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young girls were pushed into prostitution after making obscene videos, four arrested

Ghaziabad News: युवतियों की अश्लील वीडियो बना देह व्यापार में धकेला, चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Young girls were pushed into prostitution after making obscene videos, four arrested
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के आवासीय क्षेत्र विक्रम एंक्लेव में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर 30 मई की रात पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें देह व्यापार संचालित करने वाली महिला संचालिका क्षेत्र की ही रहने वाली सृष्टि, हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी मिंटू, दिल्ली के सोनिया विहार निवासी राकेश, टीलामोड़ के शहबाजपुर का रहने वाला हनी ठाकुर हैं। पुलिस ने छापा मारकर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। वहीं, तीन युवतियों को रेस्क्यू कर उन्हें घर भेजा है। पूछताछ में युवतियों ने संचालिका पर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात कही है। आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विक्रम एंक्लेव के भू-तल पर देह व्यापार का अड्डा संचालित होने की शिकायत मिली थी। यह कारोबार सृष्टि नाम की महिला संचालित कर रही थी। छापेमारी के दौरान कई कमरों में महिला-पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को रेस्क्यू किया और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। रेस्क्यू की गई युवतियों ने बताया कि केंद्र संचालिका ने उनके अश्लील वीडियो बना रखे हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उन्हें देह व्यापार के काम में धकेल दिया गया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मौके से बहुत सी आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। बताया कि संचालिका व्हॉट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थीं। उन्हें फोटो भेजकर सौदा तय किया जाता था और फिर उन्हें भी बुलाया जाता था। संचालिका के संपर्क में उनके अलावा भी बहुत सी युवतियां हैं। छानबीन में सामने आया कि पिछले करीब छह महीनों से विक्रम एंक्लेव में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या पहले भी उनके खिलाफ इस तरह के मामले सामने आए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed