{"_id":"69f58d38f44d794c1c0acff3","slug":"young-biker-dies-after-collision-with-unidentified-vehicle-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: जलभराव से बचने के चक्कर में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, युवक की मौत; एनएच नौ पर दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: जलभराव से बचने के चक्कर में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, युवक की मौत; एनएच नौ पर दर्दनाक हादसा
Sat, 02 May 2026 11:05 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 02 May 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ सर्विस रोड पर पीली कोठी के सामने जलभराव से बचने के दौरान पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति ट्रक के नीचे आकर गम्भीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एसीपी मसूरी ने बताया कि मृतक की पहचान बच्चू सिंह 37 पुत्र हरीश चन्द्र निवासी विश्वास नगर सिहानी गेट गाजियाबाद के रूप में हुई। बच्चू सिंह अपने घर से हापुड़ जा रहे थे। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण को भेजा शव।
विज्ञापन