फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   You will now be able to make online payments at the Transport Department office

Ghaziabad News: परिवहन विभाग कार्यालय में अब कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
You will now be able to make online payments at the Transport Department office
गाजियाबाद। परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने वाले वाहन स्वामियों और चालकों को अब कार्यालय में फीस जमा करने के लिए नकद लेन-देन के झंझट से मुक्ति मिलेगी। वाहन एवं सारथी पोर्टल से संबंधित सभी सेवाओं की फीस भुगतान में डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन व सारथी पोर्टल से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्यूआर कोड तथा पीओएस मशीनों के जरिए शुल्क जमा करने की पूरी व्यवस्था की गई है। इससे नागरिकों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित कर त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल से जहां एक ओर कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिलेगी, वहीं वित्तीय लेन-देन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नकद लेनदेन की तुलना में डिजिटल रिकॉर्ड तुरंत उपलब्ध होगा, समय की बचत होगी और धनराशि सीधे शासकीय खाते में सुरक्षित रूप से जमा होगी। इससे पूर्व कार्यालय स्तर पर रोड टैक्स, कोर्ट टैक्स, फिटनेस के लिए फिस, नए परमिट के लिए फिस समेत अन्य 10 से अधिक सुविधाओं के लिए कार्यालय स्तर पर नगद भुगतान की सुविधा थी। जिसे अब ऑनलाइन भी स्वीकार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed