फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   You will be able to watch T20 World Cup matches on the big screen from the cinema hall

Ghaziabad News: सिनेमा हॉल से बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे टी-20 वर्ल्ड कप के मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
You will be able to watch T20 World Cup matches on the big screen from the cinema hall
गाजियाबाद। शहर में सिनेमा हॉल से भी बड़ी स्क्रीन पर पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के तहत होने वाले भारत के सभी मैच दिखाए जाएंगे। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए दिल्ली-एनसीआर में पहली बार डिजिटल स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसमें एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण होगा। गाजियाबाद के नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इस तरह की स्क्रीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

दर्शकों को लाइव मैच का शानदार अनुभव कराने के लिए सिनेमा हॉल से बड़ी 4के एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। साउंड शो के साथ ही इंटेलिजेंट लाइटें मैच के दौरान दर्शकों को रोमांचित करने का काम करेंगी। एक हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह ऑडिटोरियम पूर्ण रूप से वातानुकूलित है और इसमें बैठने की व्यवस्था भी ठीक स्टेडियम की तरह ही की गई है। सभी मैचों के टिकट घर बैठे पेटीएम इनसाइडर के मोबाइल एप व वेबसइट https://insider.in/brand/sac.epm पर बुक किए जा सकते हैं। युवाओं में क्रिकेट के प्रति रुचि को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए सबसे कम शुल्क वाली 350 सीटें रिजर्व की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारत के पहले मुकाबले के टिकट की दरें कम रखी गई हैं। गाजियाबाद का क्रिकेट से पुराना रिश्ता है। भारतीय टीम में शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना भी गाजियाबाद के ही हैं, जिन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रैना गाजियाबाद में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हमेशा से प्रयास करते रहते हैं। दर्शकों के लिए ऑडिटोरियम परिसर में शानदार फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। जिसमें एनसीआर के प्रमुख ब्रांड अपने फूड स्टॉल लगाएंगे। सभी फूड कोर्ट में स्टोर प्राइस पर ही अपने आइटम बेचेंगे। दर्शकों को ज्यादा कीमत चुकाने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों की सुविधा के लिए मैच के दौरान वॉलंटियर और सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। साथ ही, वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed