Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yogi government has wiped out the mafia: Dr. Manju Shivach

योगी सरकार ने किया माफिया का सफाया : डॉ. मंजू शिवाच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yogi government has wiped out the mafia: Dr. Manju Shivach
मोदीनगर। भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच की ओर से मंगलवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक रिजॉर्ट में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रालोद सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान और भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर की।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में माफियाराज का सफाया कर कानून व्यवस्था स्थापित की है। साल 2017 से पहले प्रदेश में माफियाराज चलता था, लेकिन अब कानून राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उनके अथक प्रयासों और सहयोग से संगठन निरंतर मजबूत होता है। एनडीए गठबंधन मजबूत है,भाजपा और रालोद समेत गठबंधन के अन्य दलों के कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं। चेयरमैन विनोद वैशाली, पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र शिवाच, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, रालोद नेता सतेंद्र तोमर और रामभरोसे मौर्य आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन राजन चौधरी, निवाड़ी चेयरमैन अनिल त्यागी, आकाश शर्मा, मयंक शर्मा, अमित चौधरी, नवीन जायसवाल, विजय वाल्मीकि और अमिट कराटे आदि समेत कई मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed